रविवार, 30 मई 2021

क्रिस्पी और मजेदार टिक्की crispy and crunchy tikki

सामग्री/ingredients
उबले आलू /boiled potato 🥔 =4
चार चम्मच चावलों का आटा / rice powder 
तेल /oil
नमक /salt =स्वादानुसार 
काला नमक /black salt
धनिया पाउडर =4 चम्मच /coriander powder
गर्म मसाला =1 चम्मच
आमचुर पाउडर =1 चम्मच /dry mango powder
हरी मिर्च /green chilli
हरा धानिया/coriander
लाल मिर्च 🌶 पाउडर /red chilli powder

बनाने की विधि - 
अब टिक्की बनाना शुरू करते हैं, सबसे पहले उबले आलू को मैस कर लीजिए, अब उसमें चावलों का आटा, अमचूर पाउडर, हरा धनिया, हरी मिर्च, पिसी हुई लाल मिर्च, काला नमक और सादा नमक इन सभी चीजों को ऐड कर दें और एक साथ मिलाकर अच्छा-सा पेस्ट तैयार कर ले। अब इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए रेस्ट करने के लिए छोड़ दें। अब 10 मिनट बाद पेस्ट को 10 या 12 पार्ट में डिवाइड कर ले, अब इन्हें टिक्की का आकार दे दे, अब कढ़ाई में घी या तेल आप जिस का भी प्रयोग करना चाहते हो कर सकते हो डाल दे और गर्म कर दे, अब टिक्की को ब्राउन होने तक तलें, इस तरीके से टिक्की बनाकर जरूर देखना। 
दोस्तों आप की टिक्की बाजार जैसी कुरकुरी और बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होगी, एक बार मेरे बताए हुए तरीके से टिक्की जरूर बनाना। आपके बच्चों को और आपके परिवार को यह बेहद ही पसंद आएगी।
थैंक यू दोस्तों



2 टिप्‍पणियां: