मावा /khoya-250gm
चीनी /Sugar - 2cup
पानी /water-3cup
इलायची पाउडर /cardamom powder-आधा चम्मच
मैदा - 3-4 चम्मच
सूजी /semolina - 2 चम्मच
घी या refined oil- सेंकने के लिये
बैकिंग पाउडर - आधा छोटा चम्मच
बनाने की विधि - चलिए दोस्तों अब हम गुलाब जामुन बनाना शुरू करते हैं सबसे पहले हम गुलाब जामुन के लिए एक अच्छी सी चासनी तैयार कर लेते हैं सबसे पहले हम गैस ऑन कर लेते हैं और उसके ऊपर एक बड़ा भगोना रख देते हैं और उसमें चीनी और पानी को डाल देते हैं और इसे चलाते हैं, हमें यह बार-बार चला कर देखना है और जब हमारी चाशनी उंगलियों के बीच में चिपचिपा होने लगे तो समझ लेना कि अब हमारी चासनी बिल्कुल तैयार हो गई है। हमें अपनी चासनी को एक या दो तार की नहीं बनानी है, दोस्तों हमें बस इसमे एक चिपचिपा पन लाना है। अब हम अपने गुलाब जामुन को भी बनाना स्टार्ट करते हैं गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले हम मावे को एक प्लेट में निकाल लेते हैं और उसमें मैदा और बेकिंग पाउडर डाल देते हैं अब इन तीनों को अच्छी तरह से मसल-मसल कर हमें चिकना कर लेना है यह हमें बहुत ही सॉफ्ट डो के रूप में तैयार करना है और अब इसके गुलाब जामुन गोल या लंबी जैसे भी आपको पसंद हो उस आकार के बना लेते हैं अब कढ़ाई में घी गरम कर लेते हैं यह बात ध्यान रखना दोस्तों घी को शुरू में बिल्कुल गर्म करना है और बाद में गैस को बिल्कुल लो कर देना है क्योंकि गुलाब जामुन अगर तेज आचं में बनाएंगे तो वह अंदर तक नहीं सकेंगे अब हमें हल्की आंच पर अपने गुलाब जामुन को सेकना है। सेकने के बाद उसे तुरंत ही चासनी में डाल देना है और दो-तीन घंटे तक चासनी में ही रहने दें उसके बाद आप के गुलाब जामुन खाने के लिए एकदम रेडी हो जाएंगे।
दोस्तों इस तरह से अपने घर में गुलाब जामुन जरूर बनाए।
दोस्तों यह आपको बहुत ही पसंद आएगी और बहुत ही आसानी से बन ही जाएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें