सामाग्री /ingredients-
भिंडी /ladyfingers - 500 gm
प्याज़ /onion - 3
तेल /oil - 2 चम्मच
अजवाइन/celery - 1 चम्मच
नमक /salt- स्वादानुसार
हल्दी /turmeric - 1 चम्मच
धनिया पाउडर /coriander powder-2 चम्मच
हारी मिर्च /green chilli - 3
गरम मसाला - 1 चम्मच
टमाटर /tomato- 2
आमचुर पाउडर /dry mango powder-1 चम्मच
बनाने ki विधि - अब भिंडी बनाना शुरू करते हैं. सबसे पहले भिंडी को पानी में अच्छी तरह से धो ले, काटने से पहले ही धो ले क्योंकि भिंडी काटने के बाद नहीं धोते, अब भिंडी को गोल या लंबी किसी भी आकार में काटे जो आपको पसंद हो।अब प्याज को भी काट ले, प्याज ज्यादा बारीक नहीं काटते, प्याज भी लंबी लंबी ही काटनी है, टमाटर को बारीक-बारीक काट ले,अब पैन/कढाई में तेल गर्म करें, अजवाइन डाल दे, अजवाइन का कलर चेंज हो जाए हल्का ब्राउन हो जाए तो उसमें टमाटर को डाल देे, टमाटर को डालने के बाद उसमें नमक डालें नमक स्वाद अनुसार डालें जैसा आपको पसंद हो, नमक डालने के बाद उसमें एक चम्मच हल्दी को डाले, एक चम्मच मिर्च पाउडर डालें, तीन चम्मच धनिया पाउडर, एक चम्मच गरम मसाला, एक चम्मच अमचूर पाउडर, अब इसको अच्छी तरह से मिला दे, मिलाने के बाद इसे मैस कर ले और एक अच्छी सी ग्रेवी तैयार कर ले, उसके बाद इसमें कटी हुई प्याज डाल दे, प्याज ग्रेवी में मिला कर दी अब जो दे, अब जो भिंडी आपने काटी हुई है उनको भी इनके साथ मिक्स कर दें और अच्छी तरह चला दे अब गैस को लो कर दे और ऊपर से ढक्कन लगा दे अब इसको धीमी-धीमी आंच पर पकने दें, इसे बार-बार चलाकर देखते रहिए इसमें पानी नहीं डालना।
दोस्तों इसको अच्छी तरह से पक जाने पर इसे चेक करे की भिंडी पक चुकी है या नहीं और इसको बार-बार अच्छी तरह से चलाते रहें नहीं तो भिंडी नीचे तली में लग जाएगी जब भिंडी पक जाएगी तो इसका कलर भी बिल्कुल चेंज हो जाएगा और इसमें से भीनी-भीनी खुशबू आने लगेगी तो समझ जाना दोस्तों आपकी टेस्टी और चटपटी भिंडी बनकर तैयार हो चुकी है।
एक बार मेरे बताए तरीके से भिंडी जरूर बनाना दोस्तों यह आप सभी को बहुत ज्यादा पसंद आयेगी।
धन्यवाद दोस्तों
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें