सामग्री/ingredients -
नारियल का बरोदा/Coconut 🥥 powder = 500 ग्राम/gram
दूध/Milk = 500 मिली/ml
चीनी /Sugar = 250 ग्राम/gram
इलायची पाउडर/cardamom powder = स्वादानुसार/For taste
बनाने की विधि - सबसे पहले गैस/Gas ऑन करके उसके ऊपर कढ़ाई/Pan रखें, अब कढ़ाई में दूध को चढ़ा दे और दूध को कड़छी से चलाते रहे और दूध को तब तक चलाना है जब तक कि वह गाढ़ा ना हो जाए। फिर उसमें नारियल का बरोदा डाल दो और उसे चलाते रहो, अब इसमें चीनी डाल दो, चीनी डालने के बाद इसे 10 मिनट तक चलाओ। जब यह गाढ़ा हो जाए तो इसको एक प्लेट में थोड़ी सी मात्रा में निकाल लो और देखो कि इससे आसपास पानी तो नहीं आ रहा है अगर नहीं तो यह बनकर तैयार है, अब इसको ठंडा करके लड्डू के आकार में बना दो और ऊपर से सूखा नारियल का बरोदा लगा दो और इसकी सजावट के लिए इस पर बदाम या काजू भी लगा सकते हैं जिससे कि यह बहुत ही ज्यादा सुंदर दिखे। हमारी नारियल के लड्डू की रेसिपी बनकर तैयार है। यह बेहद ही खूबसूरत और बहुत ज्यादा स्वादिष्ट होती है।
धन्यवाद🙏🏻
हम आपके लिए अच्छी-अच्छी खाने की स्वादिष्ट रेसिपी और सब्जियां और अन्य खाने के व्यंजन की विधि अपने इस ब्लॉग पर डालते रहेंगे आप हम से जुड़े रहिए और हमारे Blog को बुकमार्क में सेव करके रख ले।
https://tastyrecipeathome.blogspot.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें