गुरुवार, 3 जून 2021

हलवाई जैसे गुलाबजामुन rasgulla बहुत ही टेस्टी वह भी घर पर

 दोस्तों! आज हम बनाने जा रहे हैं गुलाब जामुन, जो कि बहुत ही ज्यादा टेस्टी, देखने में भी बहुत ही ज्यादा सुंदर लगते हैं। चलो दोस्त गुलाब जामुन बनाने में जिन-जिन सामग्री की आवश्यकता होती है अब उनको देख लेते हैं
मावा /khoya-250gm
चीनी /Sugar - 2cup
पानी /water-3cup
इलायची पाउडर /cardamom powder-आधा चम्मच
मैदा - 3-4 चम्मच
सूजी /semolina - 2 चम्मच
घी या refined oil- सेंकने के लिये
बैकिंग पाउडर - आधा छोटा चम्मच

बनाने की विधि - चलिए दोस्तों अब हम गुलाब जामुन बनाना शुरू करते हैं सबसे पहले हम गुलाब जामुन के लिए एक अच्छी सी चासनी तैयार कर लेते हैं सबसे पहले हम गैस ऑन कर लेते हैं और उसके ऊपर एक बड़ा भगोना रख देते हैं और उसमें चीनी और पानी को डाल देते हैं और इसे चलाते हैं, हमें यह बार-बार चला कर देखना है और जब हमारी चाशनी उंगलियों के बीच में चिपचिपा होने लगे तो समझ लेना कि अब हमारी चासनी बिल्कुल तैयार हो गई है। हमें अपनी चासनी को एक या दो तार की नहीं बनानी है, दोस्तों हमें बस इसमे एक चिपचिपा पन लाना है। अब हम अपने गुलाब जामुन को भी बनाना स्टार्ट करते हैं गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले हम मावे को एक प्लेट में निकाल लेते हैं और उसमें मैदा और बेकिंग पाउडर डाल देते हैं अब इन तीनों को अच्छी तरह से मसल-मसल कर हमें चिकना कर लेना है यह हमें बहुत ही सॉफ्ट डो के रूप में तैयार करना है और अब इसके गुलाब जामुन गोल या लंबी जैसे भी आपको पसंद हो उस आकार के बना लेते हैं अब कढ़ाई में घी गरम कर लेते हैं यह बात ध्यान रखना दोस्तों घी को शुरू में बिल्कुल गर्म करना है और बाद में गैस को बिल्कुल लो कर देना है क्योंकि गुलाब जामुन अगर तेज आचं में बनाएंगे तो वह अंदर तक नहीं सकेंगे अब हमें हल्की आंच पर अपने गुलाब जामुन को सेकना  है। सेकने के बाद उसे तुरंत ही चासनी में डाल देना है और दो-तीन घंटे तक चासनी  में ही रहने दें उसके बाद आप के गुलाब जामुन खाने के लिए एकदम रेडी हो जाएंगे। 
दोस्तों इस तरह से अपने घर में गुलाब जामुन जरूर बनाए। 
दोस्तों यह आपको बहुत ही पसंद आएगी और बहुत ही आसानी से बन ही जाएंगे। 

बुधवार, 2 जून 2021

बिना ओवन के मजेदार पिज़्ज़ा बनाए घर पर Tasty Pizza 🍕 at home without oven

पिज़्ज़ा बनाने के लिए सामग्री/ingredients-

यह पिज्जा के बेस को तैयार करने की सामग्री है-
मैदा- 100 ग्राम
खट्टा दही  /sour curd-चार चम्मच
बेकिंग सोडा- चुटकी भर
बेकिंग पाउडर - आधा छोटा चम्मच 
चीनी/Sugar- एक चम्मच
तेल /oil-एक चम्मच 
नमक/salt - 1 चम्मच 

अब पिज्जा की स्टफिंग की सामग्री देख लेते हैं-
सामग्री/ingredients - 
शिमला मिर्च /capsicum - 1
टमाटर /tomato -1
प्याज़/onion -1
पनीर 
चीज़/cheese 🧀 
पिज़्ज़ा सॉस/Pizza Sauce
टमैटो केचप/tomato 🍅 ketchup 
चिल्ली फ्लेक्स/chilly 🌶 Flax
ओरिगैनो 
बनाने की विधि-  चलिए दोस्तोंं अब पिज्जा बनाना शुरू करते हैं, सबसेे पहले पिज्जा बनाने के लिए हमें  एक अच्छा-सा डो तैयार करना होगा। डो तैयार करनेेे के लिए  मैदे को एक बड़े बाउल में डाल दो, अब इसमें दही, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर, चीनी, नमक और तेल इन सब चीजों को मिक्स कर दो और हल्के गुनगुने पानी से एक अच्छा-सा डो तैयार कर लो अब इसको अच्छे से मसल-मसल कर चिकना कर लो। यह  रोटी 🥙 का आटा जैसा हो जाएगा, अब इसको 10 मिनट के लिए रेस्ट करने के लिए छोड़ दे और पीछे की स्टफिंग तैयार कर ले। शिमला मिर्च प्याज और टमाटर के बारीक-बारीक टुकड़े कर ले, जिस आकार में भी आपको पसंद हो और पनीर के भी छोटे-छोटे पीस काट ले, अब तैयार किए हुए आटे को ले और उस पर सूखा मैदा डालकर हाथ की मदद से रोटी के आकार का बना लो। अब नॉन स्टिक कढाही को गैस के ऊपर रख दे और गैस ऑन कर दे गैस मीडियम आंच 🔥 पर रखें, बनाई हुई रोटी को कढाई मे रख दे ओर उस के ऊपर टोमेटो केचप लगा दे और पिज़्ज़ा सॉस भी लगा दे, अब जो हमने अपनी सब्जियांं काटी थी उनको भी इसके ऊपर अच्छेे  से लगाा दे, अब पनीर के टुकड़े भी रख दे ओर उस के ऊपर चीज/cheese 🧀 को अच्छे से डाल दे, अब ऊपर से नमक, ओरिगेनो, चिल्ली फ्लेक्स, को डाल दे और ऊपर सेे ढक्कन लगा दे। अब इसको लो फलेम पर 10 से 15 मिनट तक पकने  दे, और इसका ढक्कन उतार कर देखिए। आपका चीज से भरा हुआ पिज़्ज़ा बनकर बिल्कुल तैयार है यह बहुत ही ज्यादा टेस्टी और हेल्दी/healthy होता है। यह बाजार के pizza सेे भी बहुत ज्यादा अच्छा लगता है। इस तरह से एक बार पिज़्ज़ा जरूर बना कर देखें दोस्तों  यह आपको आपके बच्चों को बहुत ही ज्यादा पसंद आएगा। 

सोमवार, 31 मई 2021

भिंडी की बहुत ही टेस्टी ओर चटपटी सब्जी /very tasty and spicy Ladyfinger's vegetable

 की सब्जी में इस्तेमाल होने वाली सामाग्री-
सामाग्री /ingredients-
भिंडी /ladyfingers - 500 gm
प्याज़ /onion - 3
तेल /oil - 2 चम्मच
अजवाइन/celery - 1 चम्मच
नमक /salt- स्वादानुसार
हल्दी /turmeric - 1 चम्मच
धनिया पाउडर /coriander powder-2 चम्मच
हारी मिर्च /green chilli - 3
गरम मसाला - 1 चम्मच
टमाटर /tomato- 2
आमचुर पाउडर /dry mango powder-1 चम्मच 
बनाने ki विधि - अब भिंडी बनाना शुरू करते हैं. सबसे पहले भिंडी को पानी में अच्छी तरह से धो ले, काटने से पहले ही धो ले क्योंकि भिंडी काटने के बाद नहीं धोते, अब भिंडी को गोल या लंबी किसी भी आकार में काटे जो आपको पसंद हो।अब प्याज को भी काट ले, प्याज ज्यादा बारीक नहीं काटते, प्याज भी लंबी लंबी ही काटनी है, टमाटर को बारीक-बारीक काट ले,अब पैन/कढाई में तेल गर्म करें, अजवाइन डाल दे, अजवाइन का कलर चेंज हो जाए हल्का ब्राउन हो जाए तो उसमें टमाटर को डाल देे, टमाटर को डालने के बाद उसमें नमक डालें नमक स्वाद अनुसार डालें जैसा आपको पसंद हो, नमक डालने के बाद उसमें एक चम्मच हल्दी को डाले, एक चम्मच मिर्च पाउडर डालें, तीन चम्मच धनिया पाउडर, एक चम्मच गरम मसाला, एक चम्मच अमचूर पाउडर, अब इसको अच्छी तरह से मिला दे, मिलाने के बाद इसे मैस कर ले और एक अच्छी सी ग्रेवी तैयार कर ले, उसके बाद इसमें कटी हुई प्याज डाल दे, प्याज ग्रेवी में मिला कर दी अब  जो दे, अब जो भिंडी आपने काटी हुई है उनको भी इनके साथ मिक्स कर दें और अच्छी तरह चला दे अब गैस को लो कर दे और ऊपर से ढक्कन लगा दे अब इसको धीमी-धीमी आंच पर पकने दें, इसे बार-बार चलाकर देखते रहिए इसमें पानी नहीं डालना। 
दोस्तों इसको अच्छी तरह से पक जाने पर इसे चेक करे की भिंडी पक चुकी है या नहीं और इसको बार-बार अच्छी तरह से चलाते रहें नहीं तो भिंडी नीचे तली में लग जाएगी जब भिंडी पक जाएगी तो इसका कलर भी बिल्कुल चेंज हो जाएगा और इसमें से भीनी-भीनी खुशबू आने लगेगी तो समझ जाना दोस्तों आपकी टेस्टी और चटपटी भिंडी बनकर तैयार हो चुकी है। 
 एक बार मेरे बताए तरीके से भिंडी जरूर बनाना दोस्तों यह आप सभी को बहुत ज्यादा पसंद आयेगी। 
धन्यवाद दोस्तों 


रविवार, 30 मई 2021

क्रिस्पी और मजेदार टिक्की crispy and crunchy tikki

सामग्री/ingredients
उबले आलू /boiled potato 🥔 =4
चार चम्मच चावलों का आटा / rice powder 
तेल /oil
नमक /salt =स्वादानुसार 
काला नमक /black salt
धनिया पाउडर =4 चम्मच /coriander powder
गर्म मसाला =1 चम्मच
आमचुर पाउडर =1 चम्मच /dry mango powder
हरी मिर्च /green chilli
हरा धानिया/coriander
लाल मिर्च 🌶 पाउडर /red chilli powder

बनाने की विधि - 
अब टिक्की बनाना शुरू करते हैं, सबसे पहले उबले आलू को मैस कर लीजिए, अब उसमें चावलों का आटा, अमचूर पाउडर, हरा धनिया, हरी मिर्च, पिसी हुई लाल मिर्च, काला नमक और सादा नमक इन सभी चीजों को ऐड कर दें और एक साथ मिलाकर अच्छा-सा पेस्ट तैयार कर ले। अब इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए रेस्ट करने के लिए छोड़ दें। अब 10 मिनट बाद पेस्ट को 10 या 12 पार्ट में डिवाइड कर ले, अब इन्हें टिक्की का आकार दे दे, अब कढ़ाई में घी या तेल आप जिस का भी प्रयोग करना चाहते हो कर सकते हो डाल दे और गर्म कर दे, अब टिक्की को ब्राउन होने तक तलें, इस तरीके से टिक्की बनाकर जरूर देखना। 
दोस्तों आप की टिक्की बाजार जैसी कुरकुरी और बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होगी, एक बार मेरे बताए हुए तरीके से टिक्की जरूर बनाना। आपके बच्चों को और आपके परिवार को यह बेहद ही पसंद आएगी।
थैंक यू दोस्तों



बहुत टेस्टी और लाजवाब नारियल के लड्डू very tasty and wonderful coconut 🥥 laddu

हेलो दोस्तों! आज हम बनाने जा रहे हैं नारियल के लड्डू, यह लड्डू खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं। नारियल के लड्डू बनाने के लिए चलो अब इसमें डालने वाली सामग्री के बारे में बताते हैं हमें चाहिए -

सामग्री/ingredients - 

नारियल का बरोदा/Coconut 🥥 powder = 500 ग्राम/gram
दूध/Milk = 500 मिली/ml
चीनी /Sugar = 250 ग्राम/gram
इलायची पाउडर/cardamom powder = स्वादानुसार/For taste

बनाने की विधि - सबसे पहले गैस/Gas ऑन करके उसके ऊपर कढ़ाई/Pan रखें, अब कढ़ाई में दूध को चढ़ा दे और दूध को कड़छी से चलाते रहे और दूध को तब तक चलाना है जब तक कि वह गाढ़ा ना हो जाए। फिर उसमें नारियल का बरोदा डाल दो और उसे चलाते रहो, अब इसमें चीनी डाल दो, चीनी डालने के बाद इसे 10 मिनट तक चलाओ। जब यह गाढ़ा हो जाए तो इसको एक प्लेट में थोड़ी सी मात्रा में निकाल लो और देखो कि इससे आसपास पानी तो नहीं आ रहा है अगर नहीं तो यह बनकर तैयार है, अब इसको ठंडा करके लड्डू के आकार में बना दो और ऊपर से सूखा नारियल का बरोदा लगा दो और इसकी सजावट के लिए इस पर बदाम या काजू भी लगा सकते हैं जिससे कि यह बहुत ही ज्यादा सुंदर दिखे। हमारी नारियल के लड्डू की रेसिपी बनकर तैयार है। यह बेहद ही खूबसूरत और बहुत ज्यादा स्वादिष्ट होती है। 
धन्यवाद🙏🏻
हम आपके लिए अच्छी-अच्छी खाने की स्वादिष्ट रेसिपी और सब्जियां और अन्य खाने के व्यंजन की विधि अपने इस ब्लॉग पर डालते रहेंगे आप हम से जुड़े रहिए और हमारे Blog को बुकमार्क में सेव करके रख ले। 
https://tastyrecipeathome.blogspot.com