यह पिज्जा के बेस को तैयार करने की सामग्री है-
मैदा- 100 ग्राम
खट्टा दही /sour curd-चार चम्मच
बेकिंग सोडा- चुटकी भर
बेकिंग पाउडर - आधा छोटा चम्मच
चीनी/Sugar- एक चम्मच
तेल /oil-एक चम्मच
नमक/salt - 1 चम्मच
अब पिज्जा की स्टफिंग की सामग्री देख लेते हैं-
सामग्री/ingredients -
शिमला मिर्च /capsicum - 1
टमाटर /tomato -1
प्याज़/onion -1
पनीर
चीज़/cheese 🧀
पिज़्ज़ा सॉस/Pizza Sauce
टमैटो केचप/tomato 🍅 ketchup
चिल्ली फ्लेक्स/chilly 🌶 Flax
ओरिगैनो
बनाने की विधि- चलिए दोस्तोंं अब पिज्जा बनाना शुरू करते हैं, सबसेे पहले पिज्जा बनाने के लिए हमें एक अच्छा-सा डो तैयार करना होगा। डो तैयार करनेेे के लिए मैदे को एक बड़े बाउल में डाल दो, अब इसमें दही, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर, चीनी, नमक और तेल इन सब चीजों को मिक्स कर दो और हल्के गुनगुने पानी से एक अच्छा-सा डो तैयार कर लो अब इसको अच्छे से मसल-मसल कर चिकना कर लो। यह रोटी 🥙 का आटा जैसा हो जाएगा, अब इसको 10 मिनट के लिए रेस्ट करने के लिए छोड़ दे और पीछे की स्टफिंग तैयार कर ले। शिमला मिर्च प्याज और टमाटर के बारीक-बारीक टुकड़े कर ले, जिस आकार में भी आपको पसंद हो और पनीर के भी छोटे-छोटे पीस काट ले, अब तैयार किए हुए आटे को ले और उस पर सूखा मैदा डालकर हाथ की मदद से रोटी के आकार का बना लो। अब नॉन स्टिक कढाही को गैस के ऊपर रख दे और गैस ऑन कर दे गैस मीडियम आंच 🔥 पर रखें, बनाई हुई रोटी को कढाई मे रख दे ओर उस के ऊपर टोमेटो केचप लगा दे और पिज़्ज़ा सॉस भी लगा दे, अब जो हमने अपनी सब्जियांं काटी थी उनको भी इसके ऊपर अच्छेे से लगाा दे, अब पनीर के टुकड़े भी रख दे ओर उस के ऊपर चीज/cheese 🧀 को अच्छे से डाल दे, अब ऊपर से नमक, ओरिगेनो, चिल्ली फ्लेक्स, को डाल दे और ऊपर सेे ढक्कन लगा दे। अब इसको लो फलेम पर 10 से 15 मिनट तक पकने दे, और इसका ढक्कन उतार कर देखिए। आपका चीज से भरा हुआ पिज़्ज़ा बनकर बिल्कुल तैयार है यह बहुत ही ज्यादा टेस्टी और हेल्दी/healthy होता है। यह बाजार के pizza सेे भी बहुत ज्यादा अच्छा लगता है। इस तरह से एक बार पिज़्ज़ा जरूर बना कर देखें दोस्तों यह आपको आपके बच्चों को बहुत ही ज्यादा पसंद आएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें